फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली ने दिखाया अमेरिकी वीजा पर कड़ा रुख

Fri, 15 Apr 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जेटली ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत माइकल फ्रोमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की
  • एच 1बी और एल 1 वीजा फी में बढ़ोतरी का उठाया मसला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत माइकल फ्रोमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक में एच 1बी और एल 1 वीजा फी में बढ़ोतरी का मसला उठाया और इसे भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे भारत के आईटी प्रोफेशनल परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से यहां जारी एक बयान के मुताबिक जेटली ने बैठक के दौरान भारत और अमेरिका के बीच निरंतर सहभागिता और तेजी से बढ़ती व्यापारिक एवं निवेश भागीदारी की चर्चा करते हुए कहा कि इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहभागिता के महत्वपूर्ण अवयव हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस आर्थिक सहभागिता को और मजबूत करने को लेकर आशान्वित है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ समग्र (टोटलाइजेशन) समझौता जल्द करने को इच्छुक है। उद्योग जगत का आकलन है कि भारतीय प्रोफेशनलों ने पिछले दशक के दौरान अमेरिका की सामाजिक सुरक्षा में 25 अरब अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा का योगदान दिया है, हालांकि उन्हें अपने योगदान का प्रतिफल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली ने अपनी चिंता से कराया अवगत

- फोटो : PTI
जेटली ने अमेरिका द्वारा एच 1बी और एल 1 वीजा शुल्क में वृद्धि पर अपनी चिंता से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह भेदभावपूर्ण है। वास्तव में इसके जरिये मुख्य रूप से भारतीय आईटी कंपनियों को निशाना बनाया गया है।

जेटली इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की बैठकों के साथ-साथ अन्य संबंधित बैठकों में भी हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके साथ रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन और कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी अमेरिका गए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि एच 1बी और एल 1 वीजा फी में बढ़ोतरी के खिलाफ भारत ने अमेरिका के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) में भी शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें