वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि नोटबंदी के बाद देश में जीरो बैलेंस खातों में लोगों ने पैसे जमा किए हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए जीरो बैलेंस खातों में नोटबंदी के बाद तेजी से पैसे जम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योगना के तहत खोले गए खाते की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
Accounts opened under Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana increased from 12.55 crore in Jan 2015 to 29.52 crore on 16 Aug 2017: FM Jaitley
— ANI (@ANI) August 27, 2017
पढ़ें: सरकार ने बढ़ाई GST रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख
जनवारी 2015 में जहां जनधन योजना के तहत खातों की संख्या 12.55 करोड़ थी वहीं 16 अगस्त 2017 तक खातों की संख्या 29.52 करोड़ पहुंच गई है। वित्तमंत्री जेटली ने बताया कि जहां सितंबर 2014 में 76.81 फीसदी जीरो बैलेंस अकाउंट थे वहीं अगस्त 2017 में खातों की संख्या घटकर मात्र 21.41 फीसदी रह गई है।
Zero balance accounts under PMJDY declined from 76.81 % in September 2014 to 21.41 % in August 2017: FM Jaitley
— ANI (@ANI) August 27, 2017