फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेटली अमेरिका रवाना, रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गए विदेश

Mon, 08 Apr 2019 07:56 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
अरुण जेटली (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली सोमवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने के बाद एक हफ्ते के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। अमेरिका की उनकी यह यात्रा उनके स्वास्थ्य की सामान्य रुटीन जांच के लिए बताई जा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अरुण जेटली का विदेश यात्रा पर जाना पार्टी के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि पूरे लोकसभा प्रचार की कमान उन्हीं के हाथ में है और उनके निर्देश पर ही पार्टी का चुनाव अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

भाजपा ने अपना चुनावी घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' देश की जनता के सामने पेश किया। पार्टी के अहम नेता होने के नाते अरुण जेटली इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार अपने पूरे कार्यकाल में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करती रही और आज उसी का परिणाम है कि देश को विश्व में एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें