फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वेब सीरीज धूम्रपान को दे रहे बढ़ावा, रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से की अपील

Mon, 08 Apr 2019 07:37 PM IST
anand anand भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक खत लिखकर कहा है कि वह अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही तीन वेब सीरीज- 'मेड इन हेवन', 'मिर्जापुर' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में हुक्के और धूम्रपान को बढ़ावा दिए जाने पर रोक लगाए। 
विज्ञापन


दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एस के अरोड़ा ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और इन सभी सीरीज के निर्माताओं को भी पत्र लिखकर इन उल्लंघनों को “कानूनी और नैतिक आधार पर भी” तत्काल रोकने के लिये कहा है। 
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि बेजोस के दफ्तर ने जवाब दिया है कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही इस पर जवाब देंगे। 

अरोड़ा ने इस मुद्दे पर अलग से निर्माताओं जोया अख्तर, फरहान अख्तर और प्रीतीश नंदी को भी पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें