फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने भी माना, अंग्रेजों के बनाए गए पुल हमसे बेहतर 

Fri, 09 Feb 2018 07:05 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
bridge
विज्ञापन
ब्रिटिश काल के कुछ रेलवे पुलों की स्थिति आजादी के बाद बने पुलों से बेहतर है जबकि आजादी के बाद बनाए गए कई पुलों को बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है। संसदीय समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह बातें कहीं।
विज्ञापन


लोक लेखा समिति ने माना है कि अधिकारियों और ठेकेदारों के भ्रष्ट गठजोड़  पुलों को जर्जर बना रहा है और यही गठजोड़ खराब गुणवत्ता के लिए भी जिम्मेदार है। बता दें कि संसद में पेश भारतीय रेलवे के पुलों का रखरखाव नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलों के निर्माण को मंजूरी देने में हुई देरी से यात्रियों की जान खतरे में आ जाती थी।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुझाव दिया कि पुलों के निर्माण ई टेंडर के जरिये किया जाए, जिससे ज्यादा पारदर्शिता आए और अच्छी कंपनियां निर्माण के लिए सामने आएं। यह रिपोर्ट कैग की 2015 रिपोर्ट पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें