केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत फाइनल सेल्स रिटर्न जीएसटीआर-1 दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
1.5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर करने वाले कारोबारियों को जुलाई-सितंबर के लिए जीएसटीआर-1 आगामी 31 दिसंबर, 2017 की जगह अब 10 जनवरी, 2018 तक दाखिल करना है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले कारोबारियों को जुलाई-नवंबर की अवधि के लिए जीएसटीआर-1 आगामी 10 जनवरी तक दाखिल करना है।
पढ़ें- GST में नई व्यवस्था के तहत 19 श्रेणी के उत्पादों पर ई-वे बिल जरूरी
इससे पहले कारोबारियों को जुलाई-अक्तूबर के लिए जीएसटीआर-1 आगामी 31 दिसंबर तक, जबकि नवंबर के लिए 10 जनवरी तक दाखिल करना था। वहीं दिसंबर महीने के लिए जीएसटीआर-1, 10 फरवरी तक दाखिल किया जाना है और इसके बाद के महीनों के लिए अगले हर महीने की 10 तारीख को।