फिल्म में स्टीफन की भूमिका ब्रिटिश अभिनेता
एडी रेडमायने ने निभाई। इस रोल को पू्र्णता के साथ निभाने के लिए एडी शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के बीच भी रहे। साथ ही उन्होंने कुछ समय स्टीफन के साथ बिताया। इस फिल्म में बेहतर प्रदर्शन के लिए एडी बहुत से अवॉर्ड शो और फिल्म फेस्विल में नोमिनेट हुए। फिल्म को बेस्ट ब्रिटेश फिल्म का अवॉर्ड मिला साथ ही एडी को बेस्ट एक्टिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। हॉकिंग के बारे में एडी ने कहा था कि वे अपनी अधिकतर मांसपेशियों को तो हिला भी नहीं सकते हैं पर फिर भी वह मुस्कुराते हैं। उनकी आंखों में अनोखी चमक है। आपको बता दें कि इस फिल्म की तरह एडी की फिल्म "फेंटेस्टिर बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम' भी इस बहुत हिट रही थी।
हॉकिंग स्टीफन की जिंदगी में हमेशा उनकी ताकत बनी उनकी पत्नी
जेन वाइडली का रोल फेलिसिटी जोन्स ने निभाया। फिल्म में स्टीफन के जन्म, पढ़ाई और कालेज की जिंदगी को भी दिखाया गया था। लेकिन यह फिल्म स्टीफन की 'लव लाइफ' पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया कि स्टीफन को कालेज में जेन वाइडली से कैसे प्यार होता है। जब 21 साल की उम्र में स्टीफन इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हुए तब भी कैसे उनकी पत्नी उनके साथ खड़ी रहीं। फेलिसिटी जोन्स ने जेन का किरदार बखूबी अदा किया।
यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर आप हॉकिंग स्टीफन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूरी देखिए। स्टीफन की जिंदगी पर बनी इस फिल्म और अपनी किताबों और सिद्धातों के जरिए वह लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे।