जम्मू कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया है। एमआई-17 ट्रांसपोर्ट चॉपर ने श्रीनगर से उड़ान भरी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए हैं।
बडगाम के एसएसपी का कहना है, "कुछ विमान गिरे हैं। अभी हम कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। यहां तकनीकी टीम है, वो तथ्य पता लगाएंगे। हमने दो शव बरामद किए हैं। अभी खोज चल रही है।"