फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के दो अधिकारियों की पत्नियों के बीच की लड़ाई पीएमओ पहुंची

Tue, 25 Jul 2017 02:15 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
PMO
विज्ञापन
हमेशा सीमा पर लड़ाई के लिए तैयार रहने वाली सेना इस बार एक अलग तरह की ही लड़ाई में फंस गई है। सेना के दो अधिकारियों की पत्नियों के बीच हाथापाई की वजह से उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल पंजाब के सैन्य स्टेशन पर सेना के दो अधिकारियों की पत्नियों के बीच हुई कथित हाथापाई की खबर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। एक हफ्ता पहले सैन्य स्टेशन पर आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों में झगड़ा हो गया था।

अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने सैन्य मुख्यालय से इस घटना की रिपोर्ट देने को कहा है। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस मामले ने सेना के उच्चाधिकारियों को शर्मसार कर दिया है। सामान्यतया ऐसे मामले की आंतरिक  जांच होती है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई तब शुरू हुई जब स्टेशन के कमांडिंग अधिकारी (सीओ) की पत्नी ने कथित तौर पर लैफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी को गाली दे दी। बात यहीं नहीं रुकी और सीओ की पत्नी ने दूसरी महिला को मुक्का भी मार दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नियां मौजूद थीं। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल ने इस मामले की रिपोर्ट पीएमओ, पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेज दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें