हैदराबाद पुलिस ने बताया कि एलबी स्टेडियम में एक प्रतियोगिता के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दो पहलवानों के बीच बहस हो गई थी, जो धीरे-धीरे लड़ाई में बदल गई। इसके बाद दोनों पहलवानों के समर्थक भी एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे को मारते हुए दिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं। मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
केरल के पलक्कड़ जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक वरिष्ठ पत्रकार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जी प्रभाकरण (70) अंग्रेजी अखबार के साथ जुड़़े हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे, रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित को अस्पताल ले गए थे लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। मामले की जांच की जा रही है। वाहन की भी पहचान की जाएगी।
अंडमान सागर में भूकंप
अंडमान सागर में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज सुबह करीब 3.20 बजे अंडमान सागर में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है।
नागपुर में नीट अभ्यर्थी ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे छात्र मोईन शेख नौशाद शेख (19) ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक इमारत की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, शेख मनकापुर क्षेत्र का रहने वाला था। आत्महत्या की वजह जांच की जा रही है। शेख ने शुक्रवार रात करीब 8.2 बजे एक इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई थी। पुलिस को इस बारे में इमारत के एक सुरक्षा गार्ड ने सूचित किया था। शेख को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर मामला मनकापुर थाने में दर्ज किया गया।
11 लाख की इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 12 जवानों की मौत की थी जिम्मेदार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 11 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। महिला नक्सली 12 जवानों की मौत सहित कई मुठभेड़ों में शामिल रही है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मुताबिक, बीजापुर निवासी राजनी ने कहा कि नक्सली नेताओं ने उनके जैसे गुर्गों को ‘आंदोलन’ के लिए धन इकट्ठा करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल अपने लिए किया।
महिला चालकों को नौकरी की श्रेणी बदलने का मिलेगा मौका रेलवे बोर्ड कर रहा विचार
रेलवे में महिला चालकों और पटरी के रखरखाव से जुड़ी महिला कर्मियों को नौकरी की श्रेणी में बदलाव का मौका मिलेगा। रेलवे बोर्ड श्रेणी बदलने का विकल्प देने की मांग पर विचार कर रहा है। बोर्ड ने सभी जोन को ऐसे कर्मचारियों और लंबित आवेदनों की संख्या साझा करने को कहा है।
बोर्ड ने चार अक्तूबर को सभी रेलवे जोन को भेजे एक पत्र में कहा कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन ने वुमन ट्रैक मेंटेनर्स और रनिंग स्टाफ को यह विकल्प देने का अनुरोध किया है। रनिंग स्टाफ में सवारी गाड़ियों और माल गाड़ियों के चालक व गुड्स गार्ड आते हैं। पटरी की देखरेख करने वाली महिला कर्मियों और सहायक लोको पायलट के संगठनों ने उनके काम की परिस्थितियों को बहुत कठिन और असुरक्षित बताया है, इसलिए वे अपनी नौकरी की श्रेणी को बदलना चाहती हैं।
तटरक्षक बल ने तमिलनाडु तट से 1 मछुआरों को बचाया
तटरक्षक बल ने जहाज की पतवार क्षतिग्रस्त होने के बाद पाक खाड़ी में फंसे मछली पकड़ने वाले नाव चालक दल के 1 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। नाव 5 अक्तूबर की सुबह नवूर बंदरगाह से रवाना हुई थी, उसी दिन रात में पतवार में दरार आ गई, जिससे पानी के अनियंत्रित प्रवेश और इंजन की विफलता के कारण जहाज पर आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार को तटरक्षक स्टेशन ने बचाव अभियान पर आईसीजीएस (भारतीय तटरक्षक जहाज) सी-432 को तैनात किया जिसने सभी को सुरक्षित बचाया।
खतरनाक ड्राइविंग पर यूट्यूबर वासन का लाइसेंस निलंबित
तेज, लापरवाही और खतरनाक तरीके से दोपहिया वाहन चलाने के आरोप में तमिलनाडु के परिवहन विभाग ने लोकप्रिय तमिल यूट्यूबर टीटीएफ वासन का ड्राइविंग लाइसेंस अगले 1 साल के लिए निलंबित कर दिया। वासन को 19 सितंबर को कांचीपुरम के पास थमल इलाके में चेन्नई-वेल्लोर राजमार्ग पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
28 साल से फरार छोटा राजन गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने शनिवार को छोटा राजन गिरोह के एक गुर्गा साबिर बरकतअली लखानी (59) को गिरफ्तार किया। वह 1994 से डकैती के प्रयास के मामले में गुजरात के सूरत से फरार चल रहा था और शहर के एंटॉप हिल इलाके में रहता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लखानी 1994 में अपने चार साथियों के साथ डकैती के इरादे से हथियार लेकर चेंबूर के सिंधी कैंप में एक रियल एस्टेट ब्रोकर के कार्यालय में घुस गया था। घटना के दौरान उसने अपराध शाखा के एक अधिकारी पर भी हमला किया। वह 28 साल से फरार चल रहा था।
त्रिपुरा पुलिस ने बंगाल के स्वतंत्र पत्रकार को किया गिरफ्तार
राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ अफवाह फैलाने के आरोप में त्रिपुरा पुलिस ने एक स्वतंत्र पत्रकार सैकत तलपात्रा को प. बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात रोड स्थित मुरागाछा इलाके में उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उसे कोलकाता से अगरतला ले गई। एक स्थानीय अदालत में पेश कर उसे 12 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गोलवलकर पर अपमानजनक बयान को लेकर दिग्विजय कोर्ट में तलब
आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर पर विवादित बयान के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को महाराष्ट्र के ठाणे कोर्ट ने 2 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। ठाणे के आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने कांग्रेस नेता के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है।
छह साल की बेटी से दुष्कर्म के दोषी को 1 साल की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की विशेष अदालत ने एक व्यक्ति को छह साल की बेटी से दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए उसे 1 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उसपर 9, का जुर्माना भी लगाया। विशेष न्यायाधीश डीएस देशमुख ने 31 वर्षीय व्यक्ति को पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी ठहराया।