फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: बिजली गिरने से बिहार में 15 लोगों की मौत, केरल में भारी बारिश; मप्र-महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

Thu, 06 Jul 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब में बुधवार को जोरदार बारिश से काफी नुकसान हुआ। राज्य में सामान्य से 295% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लुधियाना में सर्वाधिक 103.8 एमएम बारिश हुई।  लुधियाना के कोटमंगल सिंह नगर इलाके में ट्यूबवेल का लोहे का शेड गिरने से उसके नीचे खड़े पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Barish - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव, नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ने और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं। वहीं, पंजाब में सामान्य से 295% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बिहार में बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लुधियाना व बागेश्वर में एक-एक की मौत की सूचना है। 
विज्ञापन


कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल के 14 में से 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले कुछ दिन में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। पथनमथिट्टा जिले में एक ऑटो रिक्शा पलटकर एक नाले में गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार में बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। यह घटना पिछले 24 घंटे के दौरान घटी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की राहत राशि की भी घोषणा की। उन्होंने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और घर के अंदर रहने की भी अपील की।


पंजाब में 295% ज्यादा बारिश
पंजाब में बुधवार को जोरदार बारिश से काफी नुकसान हुआ। राज्य में सामान्य से 295% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लुधियाना में सर्वाधिक 103.8 एमएम बारिश हुई।  लुधियाना के कोटमंगल सिंह नगर इलाके में ट्यूबवेल का लोहे का शेड गिरने से उसके नीचे खड़े पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाना में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


टनकपुर में नाले उफने
बागेश्वर जिले के लोधूरा बुग्याल (कपकोट) में बिजली गिरने से मंगलवार को लीती गांव एक व्यक्ति की मौत हो गई। टनकपुर में किरोड़ा नाले के उफान में बाइक सवार अतिथि शिक्षक बह गया। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया। टनकपुर से आठ किलोमीटर दूर पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ क्षेत्र में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। पूर्णागिरि में फंसे 40 यात्रियों को निकाला गया। पूर्णागिरि धाम की आवाजाही फिलहाल पूरी तरह बंद है।

जम्मू में चॉपर सेवा बाधित
जम्मू संभाग के कई जिलों में बुधवार को बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 जुलाई तक कुछ जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें