फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक और जुबीन गर्ग के प्रबंधक गिरफ्तार, असम सरकार ने किया था SIT का गठन

Wed, 01 Oct 2025 09:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

Assam: गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत के मामले में एनईआईएफ के आयोजक श्यामकानु महंता और उनके प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को दिल्ली हवाई अड्डे और गुरुग्राम से पकड़ा गया और गुवाहाटी लाया गया।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग की मौत के मामले में प्रबंधक और एनईआईएफ के आयोजक गिरफ्तार - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत के मामले में उनके प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और पूर्वोत्तर भारत महोत्सव (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंता  को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महंता को सिंगापुर से दिल्ली लौटते समय इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि दोनों को बुधवार तड़के गुवाहाटी लाया गया। 



इस बीच, जुबीन की पत्नी गरीमा सैकिया गर्ग ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें राहत है कि दोनों को असम लाया गया है, क्योंकि हम सब यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि उनके आखिरी पलों में क्या हुआ था। गरीमा ने कहा कि उन्हें जांच टीम पर पूरी भरोसा है और उम्मीद है कि अब सच्चाई जल्द सामने आएगी कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था। 
विज्ञापन


असम सरकार ने जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से मौत की जांच के लिए दस सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। इस दल का नेतृत्व विशेष पुलिस महानिदेशक एमपी गुप्ता कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

 
एसआईटी में महंता, शर्मा, सिंगापुर असम संघ के सदस्यों और महोत्सव में शामिल होकर सिंगापुर गए अन्य लोगों को नोटिस भेजा गया था, जिसमें उन्हें हाजिर होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पहले बताया था कि महंता और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया था और उन्हें छह अक्तूबर तक आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें