फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर

Fri, 13 Jan 2017 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ल
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
मणिपुर चुनाव आयोग ने 60 विधानसभा सीटों पर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी वीके देवांगन ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 1 जनवरी 2017 तक राज्य में 18,93,743 मतदाता हैं। राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 9,25,431 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,68,312 है। 
विज्ञापन


20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या  5,04,502 है, जो कुल मतदाताओं का 15.27 प्रतिशत है। राज्य में इस उम्र के सबसे ज्यादा वोटर हैं। संख्या के आधार पर पूर्वी इंफाल जिले में सबसे ज्यादा 66 प्रतिशत वोटर हैं, जबकि सबसे कम 39 प्रतिशत वोटर सेनापति जिले में है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रही सभी नौ पार्टियों की भी घोषणा की। भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बसपा, सीपीआई, सीपीआई(एम), एमसीपी, नागा पीपुल्स फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायता केंद्र बनाएं जाएंगे। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि मतदाताओं को फोटो लगी मतदान स्लिप जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी की जाए। साथ ही आयोग ने बीएलओ के द्वारा समय पर सभी स्लिप मतदाताओं को पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें