ओडिशा के बरगढ़ जिले में 16 जनवरी को एक 27 वर्षीय महिला स्टाफ नर्स टीका लेने के बाद बुखार से पीड़ित हो गई। बुखार जारी रहने पर आनन-फानन में उसे वीआईकेएसएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद वह अब स्वस्थ महसूस कर रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।