फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA Briefing: विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता में युद्ध वर्दी में नजर आईं महिला सैन्य अफसर, दिया बड़ा संदेश

Thu, 08 May 2025 09:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए शीर्ष सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सामान्य वर्दी में थीं। जबकि गुरुवार को दोनों अधिकारी युद्ध वर्दी में दिखीं। 
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में सैन्य अधिकारी व्योमिका, विदेश सचिव मिसरी और कर्नल सोफिया कुरैशी - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग की। इस प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारत की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। दूसरे दिन प्रेस ब्रीफिंग में दोनों महिला सैन्य अफसर युद्ध वर्दी में नजर आईं। इसके जरिये दोनों सैन्य अधिकारियों ने देश की सैन्य ताकत और नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भारत ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।  भारतीय सेना के इस मिशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) दिया। सेना की इस कार्रवाई की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री, शीर्ष सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दी थी। बुधवार को दोनों सैन्य अधिकारी सामान्य वर्दी में थीं, लेकिन दूसरे दिन दोनों महिला सैन्य अधिकारी युद्ध वर्दी में नजर आईं। 

प्रेस ब्रीफिंग में दोनों महिला सैन्य अधिकारी डिजिटल कैमोफ्लाज पैटर्न वाली युद्ध की वर्दी पहनी हुई थीं। भारतीय सेना की वर्दी हरे, भूरे और काले रंग का मिश्रण है, जबकि वायुसेना की वर्दी में नीले, ग्रे और हरे रंग का पैटर्न है। यह वर्दी युद्ध क्षेत्र में साहस दिखाने, सैन्य गौरव और अनुशासन की प्रतीक है। 
विज्ञापन


कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया।  लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना के सिग्नल कोर की अधिकारी हैं, जिन्होंने साल 2006 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में भी काम किया है। यहां उन्होंने युद्ध विराम की निगरानी की और मानवीय मिशनों में सहायता की। 

व्योमिका सिंह कौन हैं?
विंग कमांडर व्योमिका सिंह एक कुशल हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जिन्होंने कई तरह के विमान उड़ाए हैं और नागरिक सुरक्षा के लिए विषम परिस्थितियों में बचाव कार्यों में हिस्सा लिया है। व्योमिका ने भारतीय वायु सेना के एक पायलट से शादी की है। साल 2023 में एक निजी चैनल पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया था कि पायलट बनना उनकी नियति थी, जोकि उनके नाम से जुड़ी हुई है। व्योमिका का अर्थ है आकाश में रहने वाली। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें