ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बुधवार को एक कॉलेज छात्रा ने अपने प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर अपने घर में कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। 12 जुलाई के बाद से ओडिशा में किसी युवती की जलने से मौत की यह तीसरी घटना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उनकी बेटी ने छह महीने पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने उसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, मेरी बेटी को पुलिस ने सिर्फ उसका नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी थी। केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा, मैंने शव को देखा है और परिजनों से बात की है। मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी।
ये भी पढ़ें: Uttarkashi Disaster: ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी...आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, देखकर भावुक हुए पीड़ित