फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: राहुल गांधी ने जनसभा में उठाया मोरबी हादसे का मुद्दा, बोले- जिम्मेदारों पर नहीं हुई कार्रवाई

Mon, 21 Nov 2022 05:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सूरत के महुवा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने आदिवासियों को लेकर कहा कि वे देश के पहले मालिक हैं। उन्होंने दावा किया किया कि भाजपा उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। गांधी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान किसानों, युवाओं और आदिवासियों से मिलने व उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें उनका दर्द महसूस हुआ। 

विज्ञापन




सूरत के महुवा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने आदिवासियों को लेकर कहा कि वे देश के पहले मालिक हैं। उन्होंने दावा किया किया कि भाजपा उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। गांधी ने कहा, वे आपको वनवासी कहते हैं। वे यह नहीं कहते कि आप पहले देश के मालिक हैं। इसका मतलब आप जंगल में रहते हैं। क्या आपको अंतर दिखाई देता है? इसका मतलब है कि वे नहीं चाहते कि आप शहरों में रहें, वे नहीं चाहते कि आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर बनें, विमान उड़ाना सीखें, अंग्रेजी बोलें। 

गांधी ने आगे कहा, वे चाहते हैं कि आप जंगल में ही रहें। लेकिन  वे यहीं नहीं रुकते। इसके बाद वे आपसे जंगल छीनने लगते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर अगले पांच से दस वर्षों में सारे जंगल दो-तीन उद्योगपतियों के हाथ में होंगे और आपके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं होगी। आपको शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें किसानों, युवाओं और आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका दर्द महसूस हुआ।

मोरबी हादसे के जिम्मेदार लोगों पर नहीं हुई कार्रवाई : राहुल गांधी
गुजरात के राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मोरबी हादसे में डेढ़ सौ लोगों की मौत हो गई थी। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं, कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। 

गुजरात की 182-सदस्यीय विधासभा के लिए दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें