फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पानी चोरी होने के डर से लोग परेशान, ड्रमों में लगा देते हैं ताला

Thu, 06 Jun 2019 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
पानी के ड्रम
विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आते ही पानी की खपत बढ़ जाती है। देश में कई स्थान ऐसे हैं जहां पानी की कमी बनी रहती है और लोगों को घंटों लाइन में लगकर या पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है जहां पानी की कमी है। यहां के अजमेर के वैशाली नगर के लोग अपने पानी को चोरी होने से बचाने के लिए ड्रमों पर ताला लगाकर रखते हैं।

विज्ञापन




गांव के लोगों का कहना है कि हमें रोजाना पानी नहीं मिलता है। इसलिए जो थोड़ा बहुत पानी हमारे पास है उसपर हम ताला लगाकर रखते हैं। इस समय ज्यादातर शहरों में तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा पर पहुंच गया है। जिस वजह से सीमित पानी की उपलब्धता स्थानीय लोगों के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय बन गया है। ठीक इसी तरह राजस्थान के ही पारसरामपुरा गांव के लोग भी अपने ड्रमों में ताले लगाकर रखते हैं।  

पारसरामपुरा के लोगों को हफ्ते में एक बार पीने का पानी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से मिलता है। इस वजह से क्षेत्र के लोग दूसरों के पानी को चोरी कर ले जाते हैं। एक स्थानीय नागरिक ने कहा, 'पानी की बहुत कमी होने की वजह से रात में कई बार पानी की चोरी हो जाया करता है। इसलिए हमने निर्णय लिया कि हम अपने पानी को सुरक्षित रखने के लिए ड्रम पर ताले लगाकर रखेंगे।'
विज्ञापन


इसी वजह से यहां के लोगों ने अपने पानी के ड्रमों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है और वह इसे सोने से ज्यादा कीमती मानते हैं। दूसरे स्थानीय नागरिक ने कहा, 'हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा दिन आएगा जब लोग पानी चुराएंगे। इस तरह की परिस्थिति में यह हमारे लिए सोने और चांदी से भी ज्यादा कीमती हो गया है।'  

केवल इतना ही नहीं पानी की कमी की वजह से लोगों के बीच में लड़ाईयां होती रहती हैं। गांव की एक महिला ने कहा, 'पंचायत ने हमसे कहा है कि आप पानी की रक्षा करें और अपने ड्रमों पर ताला लगाकर रखें। इसकी वजह से लोग आपस में लड़ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति पैदा नहीं होगी यदि हमें 2-3 दिनों के अंतराल पर पानी मुहैया कराए जाए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें