फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआरए उल्लंघन मामला: अमेरिकी संस्था सहित 10 एनजीओ के नाम शामिल, गिरफ्तार अधिकारी बिचौलियों के साथ मिल कर चला रहे थे नेटवर्क

Fri, 13 May 2022 04:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अधिकारी ने बताया कि समय के साथ एफसीआरए के अधिकारियों ने बिचौलियों से गठजोड़ कर लिया और रिश्वत लेकर एनजीओ के पक्ष में रिपोर्ट देने लगे। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। एफसीआरए के तहत फिलहाल 16,890 एनजीओ पंजीकृत हैं, जबकि 6,000 एनजीओ पर इस साल एक जनवरी से विदेशी चंदा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
एफसीआरए (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी अंशदान नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण व लाइसेंस के नवीकरण कराने में कथित साजिश रचने के मामले में अमेरिकी संस्था ओमिडयार नेटवर्क सहित 10 एनजीओ को आरोपी बनाया है। दरअसल विदेशी चंदा लेने के लिए एफसीआरए के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, 24 अप्रैल को देवेश चंद्र मिश्रा ने एनजीओ ओमिदयार से तीन करोड़ का चंदा प्राप्त करने के लिए अनुमति दिलाने को तुषार कांति रॉय से संपर्क किया। रॉय ने अनुमति दिलाने के बदले चंदे की कुल रकम में से 10 फीसदी रिश्वत देने की मांग की। रॉय ने कहा कि काम करवाना हो तो विदेशी चंदे का कम से कम सात फीसदी देना होगा, क्योंकि उस रकम में से अन्य लोगों को भी देना होगा।

एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि समय के साथ एफसीआरए के अधिकारियों ने इन बिचौलियों से गठजोड़ कर लिया और रिश्वत लेकर एनजीओ के पक्ष में रिपोर्ट देने लगे। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। एफसीआरए के तहत फिलहाल 16,890 एनजीओ पंजीकृत हैं, जबकि 6,000 एनजीओ पर इस साल एक जनवरी से विदेशी चंदा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एफसीआरए लाइसेंस नवीकरण करवाने के बदले रिश्वत लेने के लिए सीबीआई ने बुधवार को गृह मंत्रालय के छह अधिकारियों सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनसे करीब 3.21 करोड़ रुपये जब्त किए थे। 

गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में है ओमिदयार
ओमिदयार समूह का ओमिदयार नेटवर्क मीडिया, डिजिटल सोसाइटी, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में कारोबार करता है, जिसे गृह मंत्रालय ने पिछले साल ही निगरानी सूची में डाल दिया था। साथ ही उसके सभी विदेशी चंदे पर रोक लगा दी थी। 

इन दस एनजीओ के प्रतिनिधियों को बनाया गया है आरोपी
सीबीआई ने जिस दस एनजीओ और उनके सहयोगियों के नाम एफआईआर में शामिल किए हैं, उनमें ओमिदयार के अलावा गंगा ऑर्थोपेडिक रिसर्च एंड एजुकेशन फाउंडेशन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट वागीश, एनजीओ सोशल प्रोजेक्ट के लिए रॉबिन देवदास, श्रीजन फाउंडेशन के लिए स्वपन मन्ना शामिल हैं। इनके अलावा आयरिस मल्टीपर्पस सोशल सर्विस सोसाइटी के प्रतिनिधि चिनप्पन पिचाई पिल्लई, सेंटर फॉर ट्राइबल एंड रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट के रामास्वामी रंगनाथन, सीएलसी के प्रशासक अल्फ्रेड मोहंती, हार्वेस्ट इंडिया के कथेरा सुरेश कुमार, ऑर्गनाइजेशन रिफॉर्म्ड प्रेसबाइटेरियन चर्च नॉर्थ ईस्ट इंडिया के महासचिव लुंगाविरल खावबंग और गुवाहाटी के एनजीओ नई रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष बिष्णु मौर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें