फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI: अमेरिका में आठ वर्ष पहले हुई भारतीय महिला और बेटे की हत्या, FBI का जानकारी देने वाले को इमान की घोषणा

Wed, 03 Dec 2025 12:59 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एफबीआई ने 2017 में अमेरिका में भारतीय महिला और उसके बेटे की हत्या के मामले के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
भारतीय महिला की हत्या के मामले में एफबाआई ने की इनाम की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 2017 में एक भारतीय महिला और उसके छह साल के बेटे की हत्या मामले में इनाम की घोषणा की है।  एफबीआई वॉन्टेड के बारे में जानकारी देने के लिए 50,000 डॉलर तक का इनाम देगा। यहां के अधिकारियों ने भारत सरकार से संदिग्ध को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है। 38 साल के नजीर हमीद पर मार्च 2017 में न्यू जर्सी के मेपल शेड में एक अपार्टमेंट के अंदर 38 साल की शशिकला नर्रा और उनके बेटे अनीश नर्रा की हत्या का आरोप लगाया गया है।

आपको बता दें इस साल फरवरी में, हमीद पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के दो मामलों, गैर-कानूनी मकसद के लिए हथियार रखने के दो मामलों और गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप लगाए गए थे। US अधिकारियों ने कहा है कि हमीद हत्याओं के छह महीने बाद भारत लौट आया और आज भी वहीं है।

विज्ञापन


बर्लिंगटन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस (BCPO) ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि हमीद पीड़ितों के पति और पिता का पीछा कर रहा था। इसके बाद उसे संदिग्ध करार दिया गया। 

हमीद की गिरफ्तारी के लिए एक स्टेट वारंट जारी किया गया था और FBI ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 डॉलर तक का इनाम दे रही है। हमीद के बारे में जानकारी FBI की मोस्ट वांटेड वेबसाइट पर लिस्टेड है। अधिकारियों ने आगे कहा कि हत्याओं का मकसद अभी पक्के तौर पर पता नहीं चला है। हमीद को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका वापस लाना होगा।
विज्ञापन


न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि पिछले हफ्ते उन्होंने अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा बात हुई है और उनसे मदद की गुहार लगाई गई है। मर्फी ने कहा कि इस “घिनौने अपराध ने राज्य को झकझोर दिया है। न्यू जर्सी विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, साथ ही न्याय विभाग, विदेश विभाग और FBI के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है, ताकि भारतीय कानून और हमारी द्विपक्षीय संधि की शर्तों के अनुसार एक्सट्रैडिशन प्रोसेस को आसान बनाया जा सके।”
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें