फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर भड़के कोलकाता के इमाम ने जारी किया फतवा, गिरफ्तारी की मांग

Sun, 08 Jan 2017 10:30 AM IST
एजेंसी कोलकाता/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता की मस्जिद के इमाम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिये लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए फतवा जारी कर दिया। भाजपा में इस फतवे को लेकर आक्रोश है और इमाम की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन


कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती ने कहा, ‘नोटबंदी के कारण हर रोज लोगों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है और समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। मोदी नोटबंदी के नाम पर समाज और देश की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। अब कोई उन्हें प्रधानमंत्री बनाना नहीं चाहता।’ उन्होंने यह बात ऑल इंडिया मजलिस-ए-सुरा और ऑल इंडिया मायनॉरिटी फोरम के संयुक्त सम्मेलन में कही।

इमाम के इस फतवे की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दिल्ली में कहा, ‘हम ममता बनर्जी से मांग करते हैं कि इमाम को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ यह फतवा अत्यंत निंदनीय है। वह जब फतवा जारी कर रहे थे तो तृणमूल के सांसद इदरीस अली भी उनके साथ बैठे हुए थे।’ 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इमाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं तो होगा विरोध प्रदर्शन

सिंह ने कहा कि यदि राज्य सरकार इमाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कोई भाजपा और तृणमूल का मसला नहीं है। यह एक ऐसे धार्मिक नेता द्वारा प्रधानमंत्री का अपमान किया जाना है जिन्हें मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है।

इससे पहले बरकती ने आरोप लगाया था कि जो लोग दाढ़ी रखते हैं वे मौलाना, साधु, सूफी या सिख जैसे धर्मों से जुड़े होते हैं। लेकिन मोदी लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए दाढ़ी रखते हैं। वह देश को धोखा दे रहे हैं। मोदी प्रधानमंत्री के रूप में विश्वसनीयता खो चुके हैं।

वह सांप्रदायिक हैं जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक हैं। अब देश की अधिकतर जनता चाहती है कि ममता देश की प्रधानमंत्री बनें। पिछले महीने ही बरकती ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ फतवा जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें