फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी रेलवे का एलान, आज दिल्ली से ट्रेन नहीं पकड़ सके तो टिकट का पूरा पैसा होगा वापस

Tue, 26 Jan 2021 06:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को किसानों के उग्र प्रदर्शन के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में कई रेल यात्री सही समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके। लेकिन उत्तर रेलवे ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार जो यात्री सही समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके हैं उन्हें टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा। वहीं रिफंड उन यात्रियों को ही मिलेगा जिनके ट्रेन का समय 9 बजे रात्रि तक है।
 
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ी स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में किसानों के हिंसक प्रदर्शन और राजधानी के कई हिस्सों में बिगड़ी स्थिति पर चर्चा की जा रही है। दिल्ली में भारी संख्या में बल तैनात हैं और अतिरिक्त बलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड के बाद दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली निकालनी शुरू की। लेकिन बाद में यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई। आक्रोशित किसानों ने कई स्थानों पर उपद्रव किया और पुलिस से भी भिड़ गए। उधर, लाल किले पर पहुंचे किसानों ने किले की गुंबद पर अपना झंडा फहरा दिया। कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें