फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी पांच मिनट में निकाल सकते हैं किसानों की समस्या का हल: राउत

Wed, 16 Dec 2020 07:19 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को देश में चल रहे किसान आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने  कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं हस्तक्षेप करते हैं तो आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों को पांच मिनट में हल किया जा सकता है।

विज्ञापन


राउत ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार को उन किसानों के साथ बात करनी चाहिए जो दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर चाहती है तो वह 30 मिनट में (आंदोलनकारी) किसानों के साथ बैठकर इस मुद्दे को हल कर सकती है, वहीं अगर प्रधानमंत्री खुद हस्तक्षेप करते हैं तो यह मुद्दा पांच मिनट में हल हो जाएगा।
विज्ञापन


शिवसेना नेता ने कहा कि प्रदर्शनकारी भारत के किसान हैं और सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए राउत ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे को खींचा है। राउत ने कोविड-19 महामारी के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाये जाने संबंधी फैसले को लेकर केंद्र की निंदा की। 

भाजपा का नाम लिए बगैर राउत ने कहा कि उसने महाराष्ट्र में मंदिरों को फिर से खोलने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन अब लोकतंत्र (संसद) के मंदिर को बंद रखा गया है। उन्होंने पूछा, ‘ऐसे कैसे चलेगा?’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने विश्वास जताया कि शिवसेना 2022 में नगर निकाय चुनावों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में  अपनी जीत कायम रखेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें