फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल युवा कांग्रेस ने सचिन के खिलाफ किया प्रदर्शन, कट आउट पर पोती कालिख

Fri, 05 Feb 2021 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर का विरोध - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के कोच्चि में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध जताते हुए सचिन तेंदुलकर के कट आउट पर कालिख पोत दी। फिर इसके बाद जमकर नारेबाजी की। इस विरोध का कारण सचिन द्वारा सरकार के पक्ष में की गई ट्वीट को बताया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों सचिन ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी शक्तियां दर्शक तो बन सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय, भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला लेना चाहिए। एक देश के तौर पर एकजुट रहें।' सचिन के ट्वीट के बाद केरल के किसान शारापोवा को कर रहे याद
सचिन के ट्वीट के बाद केरल के किसान शारापोवा को कर रहे याद सचिन के ट्वीट के बाद मलयालम एवं अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में सैकड़ों यूजर ने संदेश लिखा, शारापोवा आप सचिन के बारे में सही थीं। वह उस स्तर के व्यक्ति नहीं है, जिसे आप जाने।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि शारापोवा वर्ष 2015 में मलयाली लोगों के निशाने पर आ गई थी, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तेंदुलकर को नहीं जानती हैं। अब किसान शारापोवा के इसी ट्वीट का हवाला देकर सचिन पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें