फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर दिनभर बैठक के बाद किसानों का एलान, कहा- अपने हक में फैसला लेकर लौटेंगे

Tue, 01 Dec 2020 01:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पांच दिन से दिल्ली सीमा पर डटे किसानों ने कहा कि वे निर्णायक लड़ाई के लिए दिल्ली आए हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि अपने हक में फैसला लेने के बाद ही वे लौटेंगे। बिना शर्त वार्ता और बुराड़ी के निरंकारी मैदान न जाने पर अड़े किसान सोमवार को भी सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर डटे रहे।

विज्ञापन


सिंघु बार्डर पर दिनभर चली किसान संगठनों की बैठक के बाद शाम को किसान नेताओं ने कहा, अब आंदोलन राष्ट्रीय हो गया है। इसमें सिर्फ पंजाब के किसान नहीं हैं। बिना मांग पूरी हुए पीछे नहीं हटेंगे। हम अपनी मांगों से कोई समझौता नहीं करेंगे। आंदोलन तेज करने के लिए दिल्ली का पांच तरफ से घेराव होगा।


उधर, किसानों के बॉर्डर से न हटने की रणनीति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पांचों बॅार्डर पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं और दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा है।
विज्ञापन


30 किसान संगठन कर रहे आंदोलन की अगुवाई
किसान संगठनों ने कहा, हम अपने मन की बात पीएम नरेंद्र मोदी को सुनाने आए हैं। सरकार ने नहीं सुनीं तो उसे खामियाजा भुगतना होगा। एआईकेएससीसी के योगेंद्र यादव ने कहा, 30 किसान संगठनों की अगुवाई में आंदोलन हो रहा है। हरियाणा की करीब 100 खाप पंचायतों के साथ देशभर के किसान नेता सिंघु बार्डर पहुंच गए हैं।

किसान नेता गुरमान सिंह चंडूनी ने कहा, आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार ने हमारे खिलाफ 31 मुकदमे दर्ज कराए हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।

दिल्ली में प्रवेश रास्तों पर सुरक्षा बढ़ी
सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसान व पुलिस आमने-सामने बैठे रहे, जबकि गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह दो बार किसानों ने बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस ने सीमा पर जर्सी बैरियर लगाए हैं।

हालात को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। दिल्ली-मथुरा और दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भी अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है। नई दिल्ली आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इंडिया गेट, संसद भवन, जंतर-मंतर समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें