फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पल सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त, आज से संभालेंगे कार्यभार

Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
संसद भवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तराखंड काडर के साल 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया है। करीब 34 साल का प्रशासनिक  अनुभव रखने वाले सिंह मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


सिंह उत्तराखंड के मुख्य सचिव केसाथ ही लोकसभा में सचिव पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। लगभग साढ़े तीन दशक के करियर में सिंह ने राज्यों के साथ केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभाई है।


सिंह कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। लोकसभा महासचिव बनने से पहले सिंह लोकसभा में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें