फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन, पीएम और तीन सीएम होंगे शामिल 

Thu, 03 Jan 2019 07:15 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम माेदी, मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व सीएम याेगी आदित्यनाथ किसान माेर्चा अधिवेशन में हाेंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 23 और 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दो अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दूसरे दिन एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मस्त ने अमर उजाला को बताया कि किसानों के मुद्दे पर सरकार काफी गंभीरता से काम कर रही है। देश के इतिहास में यह पहली सरकार रही है जिसने अपने कुल बजट का 52 फीसदी ग्रामीण विकास और कृषि पर लगाया है। इसी से साफ हो जाता है कि कृषि और ग्रामीण जनता ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्जमाफी को किसानों के साथ एक छल बताने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता मस्त ने कहा कि वे हमेशा से कहते आ रहे हैं कि कर्जमाफी किसानों की समस्या का स्थाई इलाज नहीं है। यह फौरी राहत तो हो सकती है, लेकिन यह स्थाई समाधान नहीं है। स्थाई समाधान के लिए कृषि पर लागत कम करने के साथ-साथ फसल का उचित मूल्य दिया जाना आवश्यक है। पूर्वांचल के बड़े किसान नेता मस्त ने कहा कि उन्होंने भी सरकार को कई सुझाव दिये हैं, जिसपर अमल करने का आश्वासन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें