मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राजनीतिक दलों का सियासी ड्रामा और बयानबाजी जारी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता कैलाश विजय वर्गीय ने किसानों की आत्महत्या को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में सियासी तूफान आ सकता है। कैलाश विजय वर्गीय ने किसानों के कर्ज की वजह से आत्महत्या करने से इंकार कर दिया।
एक टीवी चैनल से बातचीत में कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि किसान कर्ज की वजह से नहीं निजि कारणों से आत्महत्या कर रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के आत्महत्या करने के लिए निजि और पारिवारिक कारण जिम्मेदार हैं।
कैलाश विजय वर्गीय के इस बयान से मध्यप्रदेश में धधक रही किसान आंदोलन की आग और भड़क सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता विजय वर्गीय ने बयान दिया था कि किसान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के पैर धुले का पानी को पीना चाहते हैं। इस बयान पर उन्हें काफी राजनीतिक विरोध झेलना पड़ा।