फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, साहूकार बनाता रहा वीडियो

Fri, 12 Jul 2019 02:20 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बीड जिले में कर्ज विवाद को लेकर जब एक 29 वर्षीय किसान ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया तो वहां मौजूद साहूकार उसका वीडियो बनाने में मशगूल रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बताया कि 29 जून को बेलोर गांव में सुदाम फापला ने अपने खेत में जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुदाम के चाचा ने 2011 में बेटी की शादी के लिए दो साहूकारों से 1.90 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके बदले साहूकारों ने पीड़ित के खेत पर कब्जा कर लिया। बुधवार को तहसीलदार को दिए बयान में सुदाम ने कहा कि साहूकारों ने उसे जहर खाने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने बताया कि  उसके परिवार ने 2012 में ही साहूकारों को 2.5 लाख रुपये चुका दिए थे और अपनी जमीन वापस लेना चाहता था।
 
पुलिस के मुताबिक, 29 जून को एक साहूकार पीड़ित के पास फिर पैसा मांगने पहुंच गया। इससे तंग आए किसान ने उसके सामने जहर पी लिया। घटना के फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि वह तहसीलदार की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर घटना के लिए साहूकार जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें