फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के बदले 28 हजार रुपये चुकाने को कहा, कर्ज में डूबे किसान ने दी जान

Wed, 14 Oct 2020 02:09 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
farmer suicide सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बीड जिले में कर्ज में डूबे एक किसान ने साहूकारों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने और परेशान किए जाने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उधार देने वाले युवराज बहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गंगाराम गावडे ने साहूकार से 2,000 रुपये कर्ज लिया था, लेकिन वह उससे ब्याज सहित 28,000 रुपये चुकाने को कह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस सब इंस्पेक्टर के मुताबिक 45 वर्षीय किसान गंगाराम गावडे ने रविवार को अपने घर के पास पेड़ पर कथित रूप से फांसी लगा कर जान दे दी। मौके से गावडे का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बहिर पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें