फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का यूरिया से मोहभंग, जैविक खेती पर दे रहे जोर

Sat, 28 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़

सार

  • जैविक खेती के लिए ढाई हजार किसानों के क्लस्टर बने
  • बीते चार वर्षों में यूरिया और डीएपी की खपत में भारी गिरावट
विज्ञापन
जैविक खेती की ओर किसानों का ध्यान - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रासायनिक खादों से किसानों का मोह अब भंग होने लगा है। वे अब जैविक खाद के दम पर खेती करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में तेजी से गिरावट आई है। सरकारी प्रयासों व किसानों के संकल्प की बदौलत इस साल ढाई हजार एकड़ में जैविक खेती शुरू की गई है। जैविक खेती को जोखिम भरा मानकर किसान खुद को अकेला महसूस न करें, इसके लिए समूह आधारित प्रणाली अपनाई गई है।
विज्ञापन


अभी तक जिले में चुनिंदा किसान ही जैविक खेती कर रहे थे। लेकिन इस बार जिले के 2500 किसानों ने इसे अपनाया है। इनमें से हर एक की एक-एक एकड़ जमीन पर जैविक खेती की जा रही है। ढाई हजार एकड़ जमीन के लिए जैविक खाद की कमी न पड़े, इसके लिए सभी वर्म कंपोस्ट तैयार करेंगे। कृषि विभाग इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षण दे रहा है। 1700 किसानों ने प्रशिक्षण पूरा भी कर लिया है।

जैविक खेती का तेजी से प्रचार प्रसार हो इसके लिए जिले के सभी 12 ब्लाक में जैविक खेती के क्लस्टर बनाए गए हैं। एक क्लस्टर में 50 किसान शामिल हैं। सबसे अधिक दस क्लस्टर अतरौली ब्लाक में हैं। कृषि विभाग के बीते चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यूरिया की बिक्री में तेजी से गिरावट आई है। 2012-13 में अलीगढ़ में 83,302 मीट्रिक टन यूरिया का उठान हुआ।
विज्ञापन


2013-14 में 80,199  मीट्रिक टन जबकि 2014-15 में यह घटकर 74,704 मीट्रिक टन पर जा पहुंचा। वर्ष 2015-16 में मात्र 64,298 मीट्रिक टन यूरिया की खपत दर्ज की गई। इसी तरह डीएपी की खपत 2014-15 में 48,532 मीट्रिक टन जबकि 2015-16 में 39,759 मीट्रिक टन रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें