लगातार कैसे बिगड़ी डल्लेवाल की तबीयत
खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि किसान नेता ने पिछले 24 दिन से कुछ नहीं खाया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस वजह से उनकी हालत गंभीर है और उन्हें हृदयाघात होने और कई अंगों के काम करना बंद होने का खतरा है।’’
चिकित्सक अभिराज ने कहा, ‘‘हम हर दिन उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज उनका रक्तचाप कम हो गया। हमने उनके पैरों की मालिश की। लेकिन उनकी स्थिति बहुत नाजुक है। अभी उनकी जान खतरे में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि अभी कीटोन का स्तर बहुत अधिक है।
वहीं, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि डल्लेवाल की हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘जब वह नहाने के लिए वाशरूम गए और बाहर आए तो उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगा, वह गिर पड़े, उल्टी हुई और लगभग 8-10 मिनट तक बेहोश रहे।’’ कोहाड़ ने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी मालिश की और उनके प्रयासों से उनका रक्तचाप बढ़ गया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर है।