फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ऊपरी वर्धा बांध परियोजना से प्रभावित किसान ने की आत्महत्या, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन जारी

Sat, 27 Jan 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

शनिवार को प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने प्रदर्शन वाले स्थान पर ही फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अमरावती में बांध के संबंध में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ही प्रदर्शन स्थल पर एक 44 वर्षीय किसान ने आत्यहत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा ऊपरी वर्धा बांध से प्रभावित किसानों का एक समूह मुआवजे को लेकर जिले के मोर्शी में आंदोलन कर रहा है। 
विज्ञापन


किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
यह बांध जिला मुख्यालय से 50 किमी की दूरी पर है। शनिवार को प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने प्रदर्शन वाले स्थान पर ही फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। 

पिछले साल अगस्त में प्रदर्शनकारियों का एक समूह मुंबई में मंत्रालय की पहली मंजिल पर लगे सुरक्षा जाल पर चढ़ गए थे। इस दौरान उन्होंने ऊपरी वर्धा बांध परियोजना से प्रभावित हुए किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की थी। मोर्शी के प्रदर्शनकारी प्रत्येक ग्रामीण के लिए चार एकड़ कृषि भूमि और इस परयोजना से प्रभावित लोगों के लिए सरकारी नौकरियों की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें