फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: किसान दंपती ने तीन बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ; पति-पत्नी की मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Apr 2025 01:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा (गुजरात)
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

गुजरात के साबरकांठा जिले में आत्महत्या की कोशिश का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान और उसकी पत्नी ने तीन किशोर बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि वडाली कस्बे में हुई इस घटना के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


उल्टी की शिकायत के बाद पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाई
वडाली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक रविराज जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह दंपति, उनके दो बेटों और एक बेटी को उल्टी होने लगी। इसके बाद कुछ पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाई और परिवार के पांच सदस्यों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- बंगाल के सीमावर्ती जिलों में अफस्पा लागू करने की मांग, सांसद बोले- हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
विज्ञापन


शाम को किसान की मौत, तड़के पत्नी ने तोड़ा दम 
उन्होंने बताया, 'वहां से उन्हें दोपहर के आसपास हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शाम को किसान की मौत हो गई, जबकि रविवार तड़के उसकी पत्नी की मौत हो गई।' 
विज्ञापन


किसान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम
अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति किसान था। परिवार ने यह कदम क्यों उठाया? इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'ये है तृणमूल कांग्रेस', यूसुफ पठान की चाय वाली पोस्ट से BJP खफा; सोशल मीडिया पर भी किरकिरी

मामले की आगे की जांच की जा रही
मृतकों की पहचान विनू सागर (42) और उनकी पत्नी कोकिलाबेन (40) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि उनके तीन बच्चे 19 वर्षीय बेटी और 17 और 18 वर्षीय बेटों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि वडाली पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें