फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून: राहुल ने किसानों से की बात, कहा- पहले पैर में अब दिल में मारी कुल्हाड़ी

Tue, 29 Sep 2020 10:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
काले कपड़े पहनकर धरने पर बैठे किसान - फोटो : ANI
विज्ञापन

किसान संगठन और विपक्ष के नेता लगातार कृषि कानून को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को किसानों से बातचीत की। उन्होंने इस कानून को अंग्रेजों का कानून बताया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित सभी राज्यों से केंद्र के किसान विरोधी विधान को नकारने वाले कानून पारित करने को कहा है। किसान मजदूर संघर्ष समिति रेल रोको प्रदर्शन करेगी। पंजाब के जालंधर, अमृतसर, टांडा, मुकेरियां और फिरोजपुर में 24 सितंबर से प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों पर बैठ हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस की योजना गांधी जयंती के मौके पर बड़ा प्रदर्शन करने की है। वहीं डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी कानून के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


राहुल ने किसानों से की बात, कहा- पहले पैर में अब दिल में मारी कुल्हाड़ी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों से बात की। कानून का विरोध करते हुए राहुल ने इसे अंग्रेजों का कानून करार दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई के लिए महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो इस कानून का विरोध करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन कृषि किसान और नोटबंदी-जीएसटी में कोई फर्क नहीं है। पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में चोट की। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि इन्हें ये बात समझ नहीं आएगी ये लोग तो अंग्रेजों के साथ खड़े थे।


काले कपड़े पहनकर ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी 
पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य कृषि कानून के विरोध में, अमृतसर के देवीदासपुरा गांव में रेलवे ट्रैक पर काले कपड़े पहनकर बैठे हैं। उनके आंदोलन का आज छठवां दिन है।
विज्ञापन

 

रेल रोको आंदोलन करेगी किसान मजदूर संघर्ष समिति
किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव का कहना है कि समिति अमृतसर में रेल रोको आंदोलन करेगी। एक अक्तूबर को हम अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर आंदोलन की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट जा सकती है पंजाब सरकार
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें