फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध रंगकर्मी पद्मश्री बंसी कौल नहीं रहे, कश्मीर से था नाता

Sat, 06 Feb 2021 04:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाटय निदेशक बंसी कौल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रसिद्ध रंगकर्मी, लेखक व चित्रकार पद्मश्री बंसी कौल का शनिवार को निधन हो गया। 72 वर्षीय कौल बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सुबह करीब पौने नौ बजे दिल्ली के द्वारका इलाके स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 23 अगस्त 1949 को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हुआ था। उनका रंगकर्म के साथ ही लेखन व चित्रकारी से गहरा नाता था। वे कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन

बंसी कौल 1973 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक हुए और वहीं रिपर्टरी में निर्देशक के तौर पर अपने करियर का आगाज़ किया। 1984 में उन्होंने रंग विदूषक नाम से अपना थियेटर समूह शुरू किया जिसने अपनी एक अलग विदूषक शैली का निर्माण किया जो कि उज्जैन की विशेष है। इस समूह ने हिंदी, तमिल, संस्कृत और सिंघली समेत कई भाषाओं में भारत और बाहर अपनी प्रस्तुति दी है। इसके साथ ही यह शैली भी विश्व भर में चर्चित हो गयी।  

उन्होंने कई बड़े इवेंट भी डिज़ाइन किए। कॉमनवेल्थ गेम्स और आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को उन्हीं की कलाकारी ने ख़ास बनाया। बंसी कौल ने नाट्य निर्देशित तो किए ही लिखे भी। साहित्यकार राजेश जोशी के साथ संयुक्त रूप से दो नाटक हैं, जिनमें से एक 'तुक्के पर तुक्का' है। 
विज्ञापन


आला अफसर, मृच्छकटिकम, राजा अग्निवर्ण का पैर, अग्निलीक, वेणीसंहार, दशकुमार चरित्तम, शर्विलक, पंचरात्रम, अंधा युग, खेल गुरू का, जो राम रचि राखा, अरण्याधिपति टण्टयामामा, जिन्दगी और जोंक, तुक्के पर तुक्का, वतन का राग, कहन कबीर और सौदागर आदि उल्लेखनीय हैं। कहन कबीर ने उन्हें विशेष पहचान दी। 

उन्हें संगीत नाटक अकादमी सम्मान, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान समेत पद्मश्री ने नवाज़ा जा चुका है।

बंसी कौल की अंतिम यात्रा कल 7 फरवरी 2021 को उनके निवास स्थल सतीसर अपार्टमेंट प्लाट नंबर 6, सेक्टर 7, विश्व भारती स्कूल के सामने से 1: 30 बजे प्रस्थान करेगी तथा दोपहर 3 बजे लोधी रोड शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके जाने से रंगमंच की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें