फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम के जाने माने कवि सी चाको का 92 साल की उम्र में निधन

Wed, 15 Aug 2018 03:45 PM IST
भाषा, कोच्चि
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मलयाली कवि सी चाको का निधन कोच्चि के नजदीक कक्कानाड स्थित उनके आवास पर हो गया। वह 92 साल के थे। परिवार के सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। वह बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त थे और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। अपने हास्यपूर्ण रचनाओं के लिए मशहूर चाको ने अपनी कविताओं को केरल के समकालीन सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित किया था।

चाको ने स्कूलों और कॉलेजों में मलयालम भाषा पढ़ाई थी। बाद में उन्होंने केरल विश्वविद्यालय और फिर प्रकाशन विभाग में काम किया। चाको को केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, संजयन अवार्ड, कुंजन नाम्बियार कविता पुरस्कारम, पी स्मारक पुरस्कारम और महाकवि उल्लूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को कोट्टायम जिले में मुलक्कुलम के सेंट मेरी ऑर्थोडॉक्स कैथेडरल के कब्रिस्तान में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें