न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने पूर्व टेस्ट बल्लेबाज गैरी स्टीड को नया राष्ट्रीय कोच नियुक्त किया। स्टीड माइक हेसन की जगह लेंगे। पूर्व सलामी बल्लेबाज 46 साल के स्टीड ने 1999 में न्यूजीलैंड की ओर से पांच टेस्ट खेले जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
कोच के रूप में हालांकि स्टीड काफी सफल रहे और उनके मार्गदर्शन में केंटरबरी ने 2014, 2015 और 2017 में घरेलू खिताब जीता। स्टीड ने कहा कि वह उस सुधार को जारी रखना चाहते हैं जो न्यूजीलैंड ने हेसन के मार्गदर्शन में दिखाया।
स्टीड ने कहा, 'यह अच्छी तरह से स्थापित और शानदार प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड की टीम है जिसके पास केन विलियमसन के रूप में शानदार कप्तान और श्रृंखला तथा खिताब जीतने की इच्छा है।'