फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-माने भाषाविद् प्रमोद भट्टाचार्य का निधन

Tue, 13 Nov 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रमोद भट्टाचार्य
विज्ञापन
जाने-माने भाषाविद् और शिक्षाविद् डा. प्रमोद भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में चार पुत्र हैं। भट्टाचार्य ने बोड़ो भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में खास पहल की थी।
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय-तिब्बती भाषाओं पर भी व्यापक शोध किया था। वे गुवाहाटी के बी. बरुआ कॉलेज में प्रिंसिपल रहे थे। असम साहित्य सभा की ओर से मिले साहित्याचार्य सम्मान के अलावा भट्टाचार्य को जीवनकाल में कई सम्मानों से नवाजा गया था। गौहाटी विश्वविद्यालय ने उनको मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था। असम साहित्य सभा समेत विभिन्न संगठनों, साहित्यकारों व शिक्षाविदों ने भट्टाचार्य के निधन पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें