फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में शहीद एसएचओ संतोष के गांव में मातम, परिवार पर टूटा पहाड़

Fri, 03 Jun 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
संतोष परिवार को सहारा देने वाले मजबूत स्तंभ थे। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प में जान गंवाने वाले एसओ संतोष कुमार महराजगंज के देवकली गांव निवासी स्व. लाल बहादुर यादव के तीन पुत्रों में से दूसरे नंबर पर थे। घटना की सूचना जैसे ही गुरुवार शाम परिवार को मिली, सभी अवाक रह गए। गांव में मातम पसर गया। संतोष परिवार को सहारा देने वाले मजबूत स्तंभ थे।
विज्ञापन


स्व. संतोष के बड़े भाई अजय यादव गांव में ही खेती करते हैं। छोटा भाई राय साहब यादव इलाहाबाद में पढ़ाई करता है। संतोष की पत्नी मिथिलेश यादव प्रतापगढ़ के ढकवा की रहने वाली हैं। संतोष की एक बेटी और एक बेटा हैं। फरवरी में वह अपने गांव आए थे। उस समय वह पहली बार सभी रिश्तेदारों से भी जा-जाकर मिले थे।

गांव पर संतोष की माता अभिराजी देवी हैं। संतोष गांव में काफी मिलनसार थे। गांव में आने पर सभी से मिलते थे। शाम को आठ बजे घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। गांव के कई लोग और भाई राय साहब, रिश्तेदार चंद्रप्रकाश यादव और ससुराल के कुछ लोग रात में ही मथुरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें