फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में छप रहे थे नकली नोट, दो गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2020 10:11 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि एक महिला सहित दो लोग गोला इलाके में नकली नोट से सब्जी खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक सब्जी वाले ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


पकड़े गए दो लोगों में एक ने स्वीकार किया है कि बिहार के नालंदा जिले के दो लोगों सहित तीन लोगों का गिरोह इस काम में शामिल है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद की मादा कालोनी में छापा मार कर नोट छापने वाली मशीन, कागज, दो हजार के  नकली नोट, आधे छप चुके नकली नोट और एक लैपटॉप बरामद किया। पुलिस गिरोह में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें