अमर उजाला के नाम से सोशल मीडिया पर एक गलत खबर प्रसारित की जा रही है। इस खबर को संज्ञान में लिया गया है और इसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोशल मीडिया पर अमर उजाला अखबार के लोगो का इस्तेमाल कर एक झूठी खबर प्रसारित की जा रही है, जिसमें दावा किया गया है कि एक पुरुष ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके अलावा सरकार के कदमों का भी इसमें जिक्र किया गया है, जो कि सरासर झूठ है। अमर उजाला अपने पाठकों को बताना चाहता है कि हमने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की है।
विज्ञापन
पाठकों से अपील- ऐसी जानकारी पर भरोसा ना करें
अमर उजाला अपनी साख और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। अमर उजाला के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर इस तरह की फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ हम सख्त कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। अगर आपके पास अमर उजाला के नाम से इस तरह की कोई खबर आती है, तो उस पर यकीन नहीं करें, न ही उसे फॉरवर्ड करें।