फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: खुद को 'विधायक' बताकर विधानसभा में घुसा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 12:58 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारियों के मुताबिक, व्यक्ति ने गेट पर खुद को विधायक बताया और सदन की लॉबी में घुस गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे लॉबी में घूमते पाया तो उसकी पहचान के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
West bengal assembly - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को विधायक बताकर अवैध तरीके से विधानसभा में प्रवेश किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गजानन वर्मा नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, जो हावड़ा जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब राज्य का बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा था। 

अधिकारियों के मुताबिक, व्यक्ति ने गेट पर खुद को विधायक बताया और सदन की लॉबी में घुस गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे लॉबी में घूमते पाया तो उसकी पहचान के बारे में पूछताछ की। व्यक्ति लोगों से पूछ रहा था कि बजट सत्र देखने के लिए सदन के अंदर कैसे पहुंचें। पहले तो उसने खुद को विधायक बताया लेकिन बाद में कोई पहचान पत्र न दिखा सका।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, हमने मार्शल को सूचित किया, जिसने पुलिस को बुलाया। इसके बाद उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसे राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भेजा है। उन्होंने बताया कि उसे हरे स्ट्रीट पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने कहा, हमने पाया कि कुछ साल पहले व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को खो दिया था, जिससे उसे कुछ परेशानियां हो रही हैं। वह अपने पोते के साथ रहता है। 
 
पुलिस ने कहा कि वे सुरक्षा चूक की जांच कर रहे हैं, जिसके कारण व्यक्ति विधानसभा परिसर में घुस गया। उन्होंने कहा, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसका कोई और मकसद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें