फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए मुख्यालय से जाली नोट चोरी मामले में किशन रेड्डी ने राज्यसभा में दिया जवाब

Wed, 04 Dec 2019 09:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में  लिखित जवाब में जानकारी दी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुख्यालय के मालखाने से एक करोड़ 20 लाख रुपये के जाली नोट चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह निम्न गुणवत्ता वाले जाली मुद्रा नोट अगस्त में चोरी हुए थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामलें में मालखाने के प्रभारी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ लोधी कालोनी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था और उन्हें चुराए गए नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

 किशन रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों में से एनआईए ऑफिस से ताल्लुक रखने वाला एक कांस्टेबल सुनील कुमार था और दूसरा आरोपी एक निजी कंपनी का कर्मचारी था।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री ने आगे सावालों के जवाब में बताया कि एनआईए ने पिछले तीन सालों के दौरान 183 मामलों में से 96 मामलों में आरोप पत्र दायर किए हैं और सात मामलों में फैसला सुनाया गया है जिनमें 16 आरोपी दोषी साबित हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें