छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने 5 करोड़ की नकली नकदी के साथ एक गिरफ्तारी भी की है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किए। सभी नोट 2000-2000 के नए नोट हैं।