रोवमैन पॉवेल (61*) की शानदार पारियों की बदौलत नॉर्दर्न वारियर्स ने टी-10 लीग 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल में वारियर्स ने पख्तूंस को 22 रन से हराया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्दर्न वारियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जवाब में पख्तूंस की टीम 7 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शानदार पारी खेलने के लिए रोवमैन पॉवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन की नाबाद पारी खेली।
इससे पहले टॉस जीतकर पख्तूंस के कप्तान शाहिद अफरीदी ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 रन के स्कोर पर उसका पहला विकेट गिरा। इसके बाद निकोलस पूरन (18) और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया।
पॉवेल के अलावा कप्तान डैरेन सैमी नाबाद 14 रन बनाए। वहीं, टीम की जीत में आंद्रे रसेल ने 38 रनों का योगदान दिया। पख्तूंस की तरफ से शाहिद अफरीदी, मोहम्म्द इरफान और अशरफ तीनों के 1-1 विकेट लिए।
नॉर्दर्न वारियर्स के 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पख्तूंस टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसके भी विकेट धड़ाधड़ गिरते चले गए। 100 रन के स्कोर पर पख्तूंस टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
टीम के तरफ से कोई भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। कप्तान अफरीदी भी फ्लॉप रहे। वह केवल 17 रन बनाकर आउट हो गए। वारियर्स की तरफ से क्रिस ग्रीन, हार्डस विजोएन ने 2-2, जबकि रसेल और रवि बोपारा ने 1-1 विकेट लिए।