फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'मुझे मारना चाहते हैं फडणवीस', मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे का उप मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप

Sun, 25 Feb 2024 04:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि कुछ लोगों को उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है। उन पर दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, इन साजिशों के पीछे (उप मुख्यमंत्री देवेंद्र) फडणवीस का हाथ है। वह मुझे मारना चाहते हैं।
विज्ञापन
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को एलान किया कि वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जालना के अंतरवाली सराटी में जरांगे ने  करीब एक घंटे तक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने फडणवीस के खिलाफ कई आरोप लगाए।

विज्ञापन

'मुझे मारना चाहते हैं फडणवीस'
जरांगे ने कहा, कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है। उन पर दबाव डाला जा रहा है। इन साजिशों के पीछे फडणवीस का हाथ है। वह मुझे मारना चाहते हैं। मैं सागर बंगले (मुंबई के मालाबार हिल में फडणवीस का आधिकारिक आवास) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं। इस एलान ने उनके समर्थकों को हैरान कर दिया। 

इस एलान से सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई। जरांगे के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। उनमें से जब कुछ ने उनका माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की तो जरांगे ने कहा कि वह अकेले मुंबई तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए एक छड़ी की जरूरत है। 

'आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रहे फडणवीस'
जरांगे ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री फडणवीस आरक्षण की मांग कर रहे मराठा सुदाय के आंदोलनों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फडणवीस लोगों के जरिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, पिछले साल जालना में प्रदर्शन के दौरान जब लाठीचार्ज हुआ था, तो फडणवीस को माफी मांगनी पड़ी थी। इससे उन्हें गहरा झटका लगा था, इसलिए अब वह मराठा आरक्षण आंदोलन को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

'फडणवीस की मदद कर रहे कुछ मराठा नेता'
उन्होंने दावा किया राज्य सरकार फडणवीस चला रहे हैं, न कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे या उप मुख्यमंत्री अजित पवार। आरक्षण कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि फडणवीस राज्य में मराठों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह दांव उल्टा पड़ेगा। जरांगे ने कहा, भाजपा के कुछ मराठा नेता मुझे बदनाम करने में फडणवीस की मदद कर रहे हैं। 

भाजपा विधायक नितेश राणे ने किया जरांगे पर पलटवार
वहीं, भाजपा विधायक नितेश राणे ने जरांगे पर पलटवार किया। राणे ने चेतावनी दी कि उन्हें फडणवीस तक पहुंचने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी दीवार पार करनी होगी। उन्होंने कहा, जरांगे को राजनीति में आना चाहिए। उन्हें फडणवीस के खिलाफ ऐसे आरोप लगाकर इतना नीचा नहीं गिरना चाहिए। 
विज्ञापन

जरांगे का असली चेहरा सामने आ गया: भातखलकर
भाजपा के एक और विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि जरांगे का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार ने (विधानसभा में 20 फरवरी को पारित विधेयक के जरिए) मराठा समुदाय को दस फीसदी आरक्षण दिया है। इस बात को हर कोई जानता है। जरांगे के आरोपों से फडणवीस की छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें