फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में भगवंत मान को प्लेन से उतारे जाने की खबर जर्मन टाइम्स ने छापी थी? जानें पूरी सच्चाई

Tue, 20 Sep 2022 05:39 PM IST
हिमांशु मिश्रा रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ये आर्टिकल डेनियल शुट्ज़ द्वारा लिखा दिखाया जा रहा है। आर्टिकल में अंदर भी डिटेल में घटना की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री नशे में थे। इसलिए उन्हें जर्मनी में प्लेन से नीचे उतार दिया गया। उनके चलते करीब चार घंटे फ्लाइट देर हुई। भगवंत मान की फोटो भी इस आर्टिकल में लगाई गई है। 
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक आर्टिकल की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस आर्टिकल की हेडिंग है, 'Drunk Bhagwant Mann thrown out of plane' यानी नशे में धुत भगवंत मान को प्लेन से उतार दिया गया। 
विज्ञापन


ये आर्टिकल डेनियल शुट्ज़ द्वारा लिखा दिखाया जा रहा है। आर्टिकल में अंदर भी डिटेल में घटना की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री नशे में थे। इसलिए उन्हें जर्मनी में प्लेन से नीचे उतार दिया गया। उनके चलते करीब चार घंटे फ्लाइट देर हुई। भगवंत मान की फोटो भी इस आर्टिकल में लगाई गई है। 

इस आर्टिकल को भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ कई पत्रकारों ने भी शेयर किए हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे गलत बताया है। ऐसे में हमने इस आर्टिकल की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की। जर्मन टाइम्स को भी ये वायरल आर्टिकल भेजकर इसकी हकीकत जानने की कोशिश की। जानिए जर्मन टाइम्स ने क्या कहा?
विज्ञापन

 

पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
पड़ताल में क्या मालूम चला? 
वायरल आर्टिकल की सच्चाई जानने के लिए हमने पहले गूगल पर आर्टिकल के हेडिंग (Drunk Bhagwant Mann thrown out of plane) से सर्च किया। हमें इस तरह का कोई वेब आर्टिकल नहीं दिखा। चूंकि वायरल आर्टिकल अखबार में प्रकाशित दिखाया गया है, इसलिए हमने  The German Times की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक किया। हमें इस तरह का कोई आर्टिकल नहीं मिला। 
 

जर्मन टाइम्स का यही आर्टिकल शेयर हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
हमने आर्टिकल को जूम करके देखा तो भगवंत मान की फोटो के ठीक नीचे लिखा था कि ये एक सटायर है। जिसे  @BeingBHK ने तैयार किया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स इसे सही बताकर शेयर कर रहे थे। तब लोगों ने कहा कि आर्टिकल को झूठा बताने के लिए नीचे सटायर लिख दिया गया है। इसपर हमने The German Times को आर्टिकल मेल करके हकीकत जानने की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

जर्मन टाइम्स का यही आर्टिकल शेयर हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मन टाइम्स ने क्या कहा? 
जर्मन टाइम्स ने 20 सितंबर को हमारे सवालों का जवाब भेजा। लिखा, 'जिस आर्टिकल के जर्मन टाइम्स के होने का दावा किया जा रहा है, वो सही नहीं है। कोई डेनियल शुट्ज हमारे लिए आर्टिकल नहीं लिखते हैं। न ही इस नाम का कोई कर्मचारी हमारे संस्थान से जुड़ा है। ये आर्टिकल हमारे अखबार का नहीं है। हमने ऐसी किसी घटना के बारे में नहीं सुना है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें