अगर आप सोशल मीडिया के यूजर हैं तो आप रोज कुछ ऐसे न्यूज या मैसेज-वीडियोज देखते होंगे जो काफी तेजी से वायरल हो रहे होते हैं। कभी-कभी आप इन वीडियो या मैसेज पर भरोसा भी कर लेते हैं जबकि इसकी सच्चाई कुछ और ही होती है। इसी क्रम में एक मैसेज वायरल हो रहा है जो कि भारतीय रेल से जुड़ा है।
फेसबुक और व्हाट्सएप पर इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे पर एक प्राइवेट कंपनी की मुहर लग गई है। दरअसल, ये एक वीडियो है जिसमें ट्रेन के इंजन को फोकस करके दिखाया गया है जिस पर अडानी विलमार लिखा है और इस मैसेज के जरिए बताने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय रेल अब प्राइवेट हाथों में चली गई है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होने के बाद अब पीआईबी ने इसे लेकर ट्वीट किया है. ट्वीट में ये साफ किया गया है कि ये खबर निराधार है।