फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पत्तागोभी खाने से होगा कोरोना वायरस, जानिए इस वायरल दावे का सच

Sun, 05 Apr 2020 06:08 PM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस: फैक्ट चेक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में खबरों की जानकारी के लिए लोग सोशल मीडिया (Social Media) का सहारा ले रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर जैसे ही कोई खबर सामने आती है लोग वॉट्सएप के जरिए अपने दोस्तों को फॉरवर्ड करने लगते हैं। बिना ये सोचे कि क्या वायरल हो रही खबर तथ्यों के हिसाब से सही है। कभी-कभी तो इन खबरों को वायरल करने के लिए WHO के नाम का भी सहारा ले लिया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) समेत कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के नाम से इन दिनों मैसेज वायरल (Viral Message) हो रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही एक वायरल मैसेज में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पत्तागोभी में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा समय तक ठहरने की बात कही है। ऐसे में पत्तागोभी न खाने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज का सच।

कोरोना वायरस: फैक्ट चेक - फोटो : ट्विटर

वायरल मैसेज- पत्तागोभी हो सके तो मत खाना, ठीक सुना आपने WHO की रिपोर्ट के अनुसार पत्तागोभी की परत में Corona Virus सबसे अधिक समय ठहर रहा है। जहां बाकी जगह यह virus 9-12 घंटे ठहर रहा है वहीं पत्ता गोभी में यह virus 30 घंटे तक ठहर रहा है। सभी शहर के लोगों से निवेदन है कि पत्तागोभी से दूरी बनाएं। जनहित में जारी।

सच- वायरल हो रही ये खबर सरासर गलत है। WHO ने ऐसी कोई बात नहीं कही है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी इस दावे को झूठ बताया है। हालांकि WHO ये जरूर कह चुका है कि पत्ता गोभी को अच्छी तरह से पका कर खाना चाहिए। पत्ता-गोभी को अगर अच्छी तरह पकाकर नहीं बनाया जाए तो भी टेपवर्म शरीर में पहुंच सकता है। टेपवर्म एक तरह का पैरासाइट है इसके अंडे शरीर में लगातार बढ़ते रहते हैं। ये अंडे सूजन और दौरे का कारण बनते हैं। पड़ताल में ये पोस्ट गलत साबित होती है। कोरोना वायरस से बचने का एक ही तरीका है सामाजिक दूरी बनाकर रखना और स्वच्छता से रहना। 

विज्ञापन

कोरोना वायरस: फैक्ट चेक विशेष - फोटो : Amar Ujala
अगली बार से कोई इस तरह की खबर आपतक पहुंचाए तो पहले आप इसकी पड़ताल करें। इतना ही नहीं एक पोस्ट में तो ये भी कहा जा रहा है कि चाय से कोरोना ठीक हो जाता है। इस तरह की खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। अब जरा खुद सोचिए अगर चाय पीने से कोरोना ठीक होता तो भारत में इसका एक भी मरीज नहीं मिलता।

बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई देश इस पर काम कर रहे हैं लेकिन अब तक इसे मारने की कोई दवा नहीं बनाई जा सकी है। ऐसे में हम आपसे अपील करते हैं किसी भी तरह की अफवाह पर अमल करने से पहले एक बार उसके तथ्य जरूर जांच लें। खुद भी जागरुक रहें दूसरों को भी जागरुक करें।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12 लाख पार कर गई है, 64,700 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं भारत में संक्रमितों की संख्या 3374 पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 77 पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें